India elections 2024 : बूथ पर जाकर वोट डालने के लिए आपको एजेंट से Voter Slip प्राप्त करनी होती है। लेकिन अब आप Voter Slip को अपने मोबाइल से Download कर सकते हैं, इसलिए आपको Agent के पास घूमने की जरूरत नहीं है।
यदि आप लोकसभा चुनाव में Vote डालने जा रहे हैं, तो आपको घर से बाहर निकलने से पहले Voter Slip Download कर लेना चाहिए. इसके बिना आप Vote नहीं डाल सकेंगे। साथ ही, एक बार के लिए Vote डालने के लिए बहुत देर इंतजार करना होगा। यही कारण है कि हम आपको घर बैठे अपने Mobile से Voter Slip Download करने का तरीका बता रहे हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
Mobile App से Voter Slip Download कैसे करें?
- याद रखें कि Voter Helpline App NVSP को Phone में Download करने के बाद आपको Voter Slip Download करना होगा। इसे Apple के App Store या Android Phone के Play store से Download किया जा सकेगा। इसके बाद, MobileNumber और Password को App पर दर्ज करना होगा। अगर आप नए यूजर हैं, तो आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर Login करना होगा |
- इसके बाद आपको Electoral Rool में अपना नाम खोजने के लिए Option पर Click करना होगा।
- फिर आपको Mobile Search, Mobile Search, Bar/QR Code, Details या Search by EPIC Number में से किसी एक को चुनना होगा।
- इसके बाद आपको Search Option पर Click करना होगा।
- फिर आपको Voter Id देखकर Download आइकन पर Click करना होगा।
Online Voter Slip Download कैसे करें?
- पहले आपको NVSP की आधिकारिक Website पर Login करना होगा।
- तब Search in Electoral Roll पर टैप करें।
- फिर आपको Search by Details, Search by EPIC या Search by Mobile पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आवश्यक जानकारी और Captcha Code भरकर Click करना होगा।
- इसके बाद, एक्शन कॉलम के नीचे देखें विवरण पर Click करना होगा।
- फिर आप Voter Id विवरण देखेंगे। तब आप Voter Slip Download कर सकते हैं।