चाणक्य नीति के अनुसार, हमारा जीवनसाथी चुनना हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय है, और अगर हम इस सम्बन्ध में गलत निर्णय ले लेते हैं,तो पछतावा ही होता है। इसलिए पुरुष और महिलाएं अपने लिए सबसे अच्छा जीवनसाथी खोजते हैं।
Chanakya Niti में महिलाएं किस तरह का जीवनसाथी चाहती हैं,के बारे बताया गया है। हम आपको पुरुषों की उन खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद महिलाएं उनके साथ जीवन बिताने का मन बना लेती हैं या फिदा हो जाती हैं।
शांत और कम बोलने का स्वभाव
हर महिला अक्सर चाहती है, कि उसका होने वाला पति शांत हो। यह भी देखा गया है कि कम बोलना एक आदमी की एक खूबी है। Chanakya Niti के अनुसार, ऐसे पुरुषों से महिलाएं जल्दी आकर्षित हो जाती हैं,और उन्हें अपने जीवनसाथी के रूप में चुन लेती हैं। चाणक्य कहते हैं कि शांत रहना सफलता का मंत्र है, और क्रोध व्यक्ति को बर्बाद कर सकता है।
व्यक्तित्व भी प्रभाव डालता है
महिला और पुरुष दोनों चाहते हैं कि उनके पार्टनर सुंदर दिखे, लेकिन अधिकांश महिलाएं पुरुषों के व्यक्तित्व पर अधिक ध्यान देती हैं। अगर पुरुष का व्यक्तित्व उत्कृष्ट है, तो यह उसकी एक महत्वपूर्ण विशेषता हो सकती है। महिलाएं लालची या घंमडी पुरुषों से दूर रहना पसंद करती हैं। ईमानदार और वफादार लोगों को महिलाएं अधिक पसंद करती हैं।
मदद करने को तैयार
पुरुष और महिलाएं दोनों ऐसे जीवनसाथियों की चाहत रखते हैं, जो मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। Chanakya Niti के अनुसार अधिकतर महिलाएं मतलबी और दूसरों का बुरा चाहने वाले पुरुषों से नफरत करती हैं। एक आदमी में ये गुण भी होना चाहिए, कि वह काम करने के अलावा घर के कामों में भी सहायक हो।