Wednesday, February 4, 2026

TRENDING POSTS

latest posts

Homeबिज़नेसदिल्ली में चांदी (Silver Price in Delhi)ने बनाया नया इतिहास, पहली बार...

दिल्ली में चांदी (Silver Price in Delhi)ने बनाया नया इतिहास, पहली बार ₹2 लाख के पार, दिसंबर में ₹34,600 की जबरदस्त उछाल

देश की राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतों(Silver Price in Delhi) ने अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया है। पहली बार चांदी के भाव 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर गए हैं। दिसंबर महीने में चांदी की कीमतों में तेज रफ्तार देखने को मिली है और अब तक इसमें 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। बढ़ती मांग और बाजार में सीमित उपलब्धता की वजह से चांदी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। इसी के साथ सोने के दामों में भी मजबूती देखने को मिली है।

वायदा बाजार में तेजी के बाद अब दिल्ली के स्पॉट मार्केट में भी चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। बुधवार को चांदी के दामों में एक ही दिन में 7,300 रुपये की भारी बढ़त देखने को मिली। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए आने वाले समय में चांदी की कीमतों में और तेजी आ सकती है।

चांदी की कीमतों ने छुआ रिकॉर्ड स्तर/Silver Price in Delhi

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी मजबूत मांग के कारण चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। बुधवार को दिल्ली में चांदी का भाव बढ़कर 2,05,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जबकि इससे पहले यह 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अगर पूरे दिसंबर महीने की बात करें तो चांदी में अब तक 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की जा चुकी है। नवंबर के आखिरी कारोबारी दिन दिल्ली में चांदी की कीमत करीब 1,71,200 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इसके बाद से अब तक चांदी के भाव में लगभग 34,600 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हो चुका है।

विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक इस्तेमाल, निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और सप्लाई में कमी के कारण चांदी की कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है।

सोने की कीमतों में भी दिखी मजबूती

चांदी के साथ-साथ दिल्ली के बाजार में सोने की कीमतों में भी बढ़त देखने को मिली है। स्थानीय सराफा बाजार में सोना 600 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। इस बढ़त के बाद सोने का भाव बढ़कर 1,36,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

इससे एक दिन पहले सोने के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दिसंबर महीने में अब तक सोने की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिल चुकी है। नवंबर के आखिरी कारोबारी सत्र में सोना 1,30,160 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब करीब 6,340 रुपये महंगा हो चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नई ऊंचाई पर सोना-चांदी/Silver Price in Delhi

वैश्विक बाजारों में भी कीमती धातुओं की चमक देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 18.59 डॉलर यानी 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,321.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

वहीं चांदी ने भी विदेशी बाजार में नया रिकॉर्ड बना दिया है। पहली बार चांदी की कीमत 66 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई। हाजिर चांदी 2.77 डॉलर या 4.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 66.52 डॉलर प्रति औंस के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

बाजार जानकारों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की मांग के कारण आगे भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है।

वायदा बाजार में भी चांदी का जलवा

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 8,356 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 2,06,111 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई।Silver Price in Delhi

शाम 5 बजे के करीब चांदी 6,667 रुपये की बढ़त के साथ 2,04,422 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। इससे पहले चांदी 1,97,755 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में हल्की कमजोरी देखी गई। शाम 5 बजे सोना 192 रुपये की गिरावट के साथ 1,34,217 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि दिन के दौरान सोना 1,35,249 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर के काफी करीब भी पहुंच गया था।https://www.msn.com/hi-in/news/other/gold-silver-price

ये भी पढ़े

Delhi में आने वाली है नई EV Policy 2.0: क्या वाकई आधी हो जाएँगी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमतें?

Samsung Galaxy S26 Camera Upgrade: क्यों नहीं बदल रहा कैमरा? जानिए पूरी सच्चाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments