कार

5 साल तक रगड़कर चलाएं Maruti Car, फिर भी री-सेल करने पर अच्छे पैसे मिलेंगे

Maruti Suzuki India की कार अपने माइलेज और ड्यूरेबिलिटी के कारण बहुत लोकप्रिय है। सोचिए आप एक Maruti Car को पांच साल रगड़कर चलाएं और फिर भी उसकी रीसेल करने पर आपको अच्छा पैसा मिले। एक रिपोर्ट ने यही कहा है

Maruti Suzuki India की कारें भले ही सेफ्टी के मामले में आलोचना का शिकार हों, लेकिन उनके माइलेज, लो-मेंटिनेंस, ड्यूरेबिलिटी और री-सेल वैल्यू पर कोई शक नहीं है। हाल में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सेकेंड हैंड कारों की सेल-परचेज करने वाले सर्वे में भी पता चला कि Maruti Car को पांच साल रगड़कर चलाने के बाद भी ग्राहकों को अच्छी कीमत मिलती है।

ऑटोकार ने बताया कि स्पिनी में हुए एक सर्वे में Maruti Dezire, Honda Amaze और Tata Tigor शामिल थे। ये सभी कार मॉडल भारत में फ्लीट व्हीकल के रूप में सबसे लोकप्रिय हैं। Maruti Suzuki India ने इन सभी कारों की पांच साल की अवधि में री-सेल वैल्यू के मामले में सर्वश्रेष्ठ रिटर्न दिया है।

ये भी पढ़े:Kia India, Sonet से लेकर Seltos तक मचा रही तबाही, हर घंटे 30 गाड़ी बेचती है

70% तक रीसेल वैल्यू मिलती है

स्पिनी सर्वे ने पाया कि पांच वर्षों में Maruti Dezire की टोटल वैल्यू में गिरावट लगभग 33 प्रतिशत रही है। 5 साल बाद Maruti Car बेचने पर भी आपको 70 प्रतिशत की रिटर्न वैल्यू मिल सकती है, सर्वे में शामिल बाकी सभी कारों के मुकाबले।

साथ ही, इस पैरामीटर पर Honda Amaze का मूल्य पांच वर्ष में 38 प्रतिशत गिर जाता है। Honda Car कार को रीसेल करने पर 60 प्रतिशत तक की वैल्यू रिटर्न भी मिलती है। Tata Tigor की स्थिति सबसे खराब है। सर्वे के अनुसार पांच साल में इसकी कीमत में 47% की कमी आती है। यानी कार का मूल्य बस आधा रहता है।

ये भी पढ़े:MG Hector का नया मॉडल, हैरियर से Creta तक, सिर्फ 13.99 लाख से शुरू हुआ

Maruti की पहली 5 स्टार कार

स्पिनी सर्वे में जिस Maruti Dezire पर चर्चा की गई है वह Maruti Suzuki की पहली कार है जिसे पांच स्टार मिले हैं। इसे पिछले साल ही कंपनी ने लॉन्च किया था। इसका एक्स-शोरूम मूल्य 6.84 लाख रुपये है। नई Maruti Dezire में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन लगाया गया है। यह 112 Nm का टॉर्क और 80 bhp की क्षमता प्रदान करता है। ये पांच स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स विकल्प हैं। ये सीएनजी में भी हैं। ये कार पेट्रोल मैनुअल में 24.79 kmpl, पेट्रोल AMT में 25.71 kmpl और CNG में 33.73 km/kg का माइलेज देती हैं।https://hindi.cardekho.com/carmodels/Maruti/Maruti_Ertiga

Jiya lal verma

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो ने दुनिया में बनाई खास पहचान, समय की पाबंदी में कई बड़े मेट्रो सिस्टम से आगे

दिल्ली और एनसीआर के लाखों लोगों की रोजमर्रा की यात्रा का सबसे भरोसेमंद साधन बन…

1 week ago

तीन दिन से बुखार है तो न करें नजरअंदाज, डेंगू-मलेरिया समेत इन टेस्ट की पड़ सकती है जरूरत

मानसून में तीन दिन से बुखार रहना कई बार सामान्य वायरल संक्रमण की वजह से…

1 week ago

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशियों की आर्थिक स्थिति हो सकती है प्रभावित, 11 अगस्त के बाद रखें विशेष सावधानी

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, सुख-सुविधा, प्रेम, वैवाहिक जीवन, ऐश्वर्य और भौतिक सुखों…

1 week ago

Oppo A7 Pro Max हुआ लॉन्च: 50MP कैमरा, 10,000mAh बैटरी और 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ आया दमदार स्मार्टफोन

अगर आप लंबे समय तक चलने वाली बैटरी, शानदार कैमरा और मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाला…

1 week ago

FCRA संशोधन बिल 2026: चर्च और ईसाई संगठन क्यों कर रहे हैं विरोध? जानिए पूरा मामला आसान भाषा में

FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर क्यों बढ़ी चर्चा? देश में इन दिनों FCRA संशोधन…

2 weeks ago